Ampere Magnus EX Electric Scooter EMI Plan: अभी भारतीय बाजार में लोगों के बिच इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का क्रेज ज्यादा देखने को मिल रहा है। जिसका मुख्य कारण है भारत में पेट्रोल की कीमतों में हमेशा उतार-चढ़ाव दिखना। जिससे छुटकारा पाने के लिए लोगों ने इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का हाथ थामा है। जिसके कारण भारतीय बाजार में आपको एक से बढ़कर एक नई बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर हर दिन लांच होते हुए नजर आएंगे।
इसी कड़ी में आज आपको एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसमें आपको बेहतर रेंज के साथ साथ ये आपके बजट में फिट होने वाली है।
Ampere Magnus EX की रेंज, बैटरी और मोटर
जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं उसे एंपियर द्वारा डिवेलप किया गया है, जिसका नाम एंपियर मैग्नस ex है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको 121 किलोमीटर के सिंगल चार्ज पर रेंज देखने को मिलता है। वही 60V, 30Ah की लिथियम आयन बैटरी मिलते हैं जिसके साथ आपको 1.2 kw की इलेक्ट्रिक motor का कॉन्बिनेशन देखने को मिलता है।
Ampere Magnus EX की टॉप स्पीड, चार्जिंग टाइम और फीचर्स
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 85kmph के टॉप स्पीड देखने को मिलती है। वही इसमें मौजूद बैटरी को चार्ज करने में लगने वाला वक्त करीब 5 से 6 घंटा है, वहीं इसे फास्ट चार्जिंग के मदद से काफी कम समय में चार्ज किया जा सकता है। साथ में आपको कई बेहतरीन फीचर्स देखने को मिल रहा है जिसमें डिजिटल ट्रिप मीटर, डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल कंसोल, एलइडी लैंप के साथ और कई फीचर्स मौजूद हैं।
बैटरी | 60V, 30Ah की लिथियम आयन बैटरी |
मोटर | 1.2 kw |
रेंज | 121 किलोमीटर |
टॉप स्पीड | 85 किमी/घंटा |
कीमत | 73,999 रुपये (एक्स शोरूम) |
इंजन | इलेक्ट्रिक |
Ampere Magnus EX की कीमत और ऑफर
अब बात करते हैं सबसे खास टॉपिक के बारे में जो कि इसकी कीमत को लेकर है। तो भारतीय बाजार में इसे करीब ₹73,999 की कीमत पर अपना बना सकते हैं। वहीं अगर आपके पास इतने पैसे नहीं हैं तो कंपनी की ओर से आपको इस पे ईएमआई का ऑप्शन भी उपलब्ध करवाया जाता है। जिसके जरिए आप कम पैसों में इसे अपना बना सकते हैं। जिसमे आप ₹2306 की ईएमआई पे घर ले जा सकेंगे।
🔥Instagram Account | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Home Page | 👉 यहाँ क्लिक करे |