बढ़ती नए नए टेक्नोलॉजी के साथ ऑटो मार्केट में विस्तार काफी तेजी से हो रहा है। हाल में ही हुए पेरिस ऑटो शो में यह घोषणा हुआ है की जापानी कम्पनी सुजुकी और स्काईड्राइव कंपनी पार्टनरशिप कर दोनो फ्लाइंग कार बनाने पर काम कर रही है। इसमें इतना एडवांस्ड तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा की यह एक साथ कई पैसेंजर को लेकर आसानी से आसमान में उड़ सकता है। अब जानते है पूरा खबर को विस्तार से…
यह फ्यूरिस्टिक कार भविष्य की जरूरतों को पूरा करेगी
दोनो कंपनी का कहना है कि यह यह फ्यूरिस्टिक कार भविष्य को देखते हुए डिजाइन और तैयार किया जा रहा है, और यह eVTOL (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग) कार न्यू जेनरेशन व्हीकल होगा। दोनो कम्पनी सुजुकी और स्काईड्राइव (skydrive) एक साथ इस पर मिलकर काम करने में लगी हुई है और इस पार्टनरशिप के तहत स्काईड्राइव अपने प्रोडक्ट को सुजुकी के प्लाट में मैन्युफैक्चर करेगा।
2024 तक हो सकता है लॉन्च
मीडिया खबरों की माने तो अभी इसके बारे में और अधिक जानकारी कंपनी के तरफ से साझा नहीं किया गया है। लेकिन ऐसी खबर निकल कर आ रही है कि कंपनी इसे साल 2024 के अंत तक ऑटो सेक्टर में लॉन्च कर सकते हैं। इस eVTOL में कई पैसेंजर एक साथ सफर कर सकते है।
पेरिस ऑटो शो में की घोषणा
कंपनी इस प्रोजेक्ट को हाल में ही हुए पेरिस ऑटो शो में पेश किया गया है जहां पर इस प्रोजेक्ट की जमकर तारीफ की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुज़ुकी की भूमिका मानव संसाधन प्रदान करने और मैन्युफैक्चरिंग के लिए उचित स्थान बनाने की भी होगी। इसमें सभी एडवांस फीचर्स मिलेंगे और सेफ्टी का भी विशेष ख्याल रखा जाएगा।
🔥Instagram Account | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Home Page | 👉 यहाँ क्लिक करे |