साल 2023 इलेक्ट्रिक वाहनों का रहा क्योंकि इस साल इलेक्ट्रिक वाहन के ग्रोथ 200% से भी अधिक रही। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि साल 2023 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए एक अलग ही समय रहा या फिर बोल सकते हैं की दौड़ रहा। वहीं अब 2024 शुरू हो गया है और यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि साल 2024 इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए कैसा रहता है। वैसे देखा जाए तो इस साल कई सारे इलेक्ट्रिक से चलने वाले बाइक और स्कूटर लांच होने जा रहे हैं। जो सभी के सभी अपने आप एक शानदार वाहन होने वाले है। तो चलिए जानते है आज हम उन्हीं के बारे में थोड़ा विस्तार से।
Ather 450 Apex

एथर द्वारा लाए जा रहे 450 सीरीज की नई मॉडल है। जिस मॉडल का नाम Ather 450 Apex इलेक्ट्रिक स्कूटर होने वाला है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में एक अलग ही पहचान बनाती नजर आएगी। वही बता दे की ओला के बाद एथर दूसरी ऐसी कंपनी है जिसने साल 2023 में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचने का खिताब अपने नाम किया है। इस इलेक्ट्रिक का स्कूटर में आपका सिंगल चार्ज पर करीब 150km की रेंज देखने को मिल जाती है। वहीं कीमत की बात किया जाए तो इसे ₹1.2 लाख की एक्स शोरूम कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। इसे 6 जनवरी 2024 को भारतीय बाजार में उतारा जा रहा है।
Ampere NXG

एम्पीयर द्वारा लाए जा रहे ये तीसरी इलेक्ट्रिक स्कूटर होने वाली है। जिसकी तैयारी कंपनी की ओर काफी तेजी से की जा रही है। इसे बहुत ही जल्द भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। फिलहाल इसके बारे में ज्यादा जानकारी आधिकारिक रूप से मौजूद नही है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक इसमें आपको 135km से अधिक की रेंज और और मजबूत इलेक्ट्रिक मोटर देखने को मिलता है। इसके आलावा इसमें कई सारे बेहतरीन फीचर्स भी देखने को मिलेगा। वही इसकी कीमत करीब ₹1 लाख की होने की उम्मीद है।
Ola M1 इलेक्ट्रिक बाइक

ओला द्वारा काफी लंबे वक्त से अभी कोई भी नए इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में नही उतारा गया है और ना ही कोई नई इलेक्ट्रिक बाइक को मार्केट में लाया गया है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह कंपनी की ओर से तैयार किया जा रहे कई शानदार इलेक्ट्रिक बाइक और कर होने वाली है। वही बहुत ही जल्द भारतीय बाजार में आपको ओला के पहले इलेक्ट्रिक बाइक नजर आ सकती है। जिसके मॉडल का नाम Ola M1 इलेक्ट्रिक बाइक होने वाली है। कंपनी की ओर से इस बाइक की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है। जिसे इसी साल मार्केट में उतार दिया जाएगा।
🔥Instagram Account | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Home Page | 👉 यहाँ क्लिक करे |