चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी Horwin (हॉरविन) ने Horwin SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) के 2022 एडिशन को लॉन्च किया है।

इस स्कूटर की खासियत इसकी जबरदस्त रेंज है जो कि एक 300 किमी तक जाती है।  इसका पुराना एडिशन SK3 बीते साल लॉन्च किया गया था.

Horwin SK3 में 3.1kW मोटर दी गई है जो कि 6.3kW पावर आउटपुट प्रदान करती है।

इसकी लिथियम आयन बैटरी 72V36Ah रेटिड है। टॉप स्पीड की बात की जाए तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज होकर 90kmph की स्पीड से दौड़ सकता है।

परफॉर्मेंस के हिसाब से बात करें तो यह नया Horwin SK3 किसी भी एंट्रील लेवल 125cc को टक्कर दे सकता है, या उसके समकक्ष रह सकता है।

Horwin SK3 2022 एडिशन एक एडवांस इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें फुल कलर TFT डिस्प्ले दी गई है।

इस स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, एक कीलेस पावर सिस्टम और क्रूज कंट्रोल दिया गया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 14 इंच के बड़े एलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

Horwin चीन के अलावा यूरोप में भी SK3 इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचता है। मगर यह स्कूटर भारत में कब आएंगे या नहीं फिलहाल इसकी कोई उम्मीद नहीं है।