Yadea VF F200: भारत में जितनी तेजी से इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग बढ़ती जा रही हैं। उसके अनुसार मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद नहीं है। लेकिन अब भारत के कई कंपनियों ने इस क्षेत्र में अपना कदम बढ़ा चुकी हैं। जिसके अंतर्गत वह एक से बढ़कर एक बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में लांच करते जा रहे हैं।
इसके बावजूद मार्केट में इतनी ज्यादा मांग है जिसे पूरा करने के लिए विदेशी कंपनियां भी भारत की ओर रुख कर रही हैं। इसी कड़ी में एक नई इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत के बाजार में लांच किया जाना है। जिसे विदेशी कंपनियों द्वारा डेवलप किया गया है।
![Yadea VF F200 Electric Scooter Price & Features Yadea VF F200 Electric Scooter Price & Features](https://ecovahan.com/wp-content/uploads/2023/07/Yadea-VF-F200-Electric-Scooter-Price-Features-1-1024x576.jpg)
सुरक्षा का रखा गया है पूरा ध्यान
जिस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने की तैयारी चल रही उसका नाम Yadea VF F200 इलेक्ट्रिक स्कूटर होने वाला है। आपको बता दें कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सुरक्षा का काफी ध्यान रखा गया है। क्योंकि आए दिन हमें यह सुनने को मिलता है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लग गई है।
मगर इसमें ऐसी कोई भी समस्या आपको नजर नहीं आने वाली है। इसमें आपको 40 लेयर प्रोटेक्शन वाली बैटरी दी गई है। ज्यादातर इलेक्ट्रिक स्कूटर में बैटरी के गर्म होने के कारण ही आग लगने की समस्या आती थी।
मिलेगी 130km रेंज के साथ 100km/hr की टॉप स्पीड
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको एक शानदार रेंज देखने को मिलता है। जो कि सिंगल चार्ज पर 130km की होने वाली है। इतना ही नहीं इसमें आपको एक शानदार टॉप स्पीड ऑफर किया जाता है। जो कि 100km/hr की टॉप स्पीड होने वाली है। इलेक्ट्रिक स्कूटर में इतनी शानदार टॉप स्पीड मिलना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात होती है।
इसके साथ ही कंपनी की ओर से आपको कई बेहतरीन फीचर्स इसमें ऐड किए गए हैं। जो आपकी राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाता है। इसमें मिलने वाली मोटर अबतक की मजबूत मोटर होने वाली है जो 11000 वाट की ip67 डस्ट और वाटर प्रूफ होने वाली है।
कबतक होगी लॉन्च
वही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के लॉन्चिंग डेट की बात करें तो फिलहाल आधिकारिक तौर पर कंपनी की ओर से इसे कब तक लांच किया जाएगा इसकी जानकारी नहीं दी गई है। मगर आपको बता दें कि इसे इसी वर्ष के अंत तक भारतीय बाजार में लांच कर दिया जाएगा। वही बात की जाए कि आखिर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत कितनी हो सकती हैं? तो इसे करीब ₹90,000 के आसपास के कीमत के साथ लांच किया जा सकता है।
🔥Instagram Account | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Home Page | 👉 यहाँ क्लिक करे |