Verge Motorcycle: आज कल का समय इलेक्ट्रिक वाहन का समय है जहा आपको हर दिन कुछ न कुछ इस क्षेत्र में अनोखा होते हुए ही दिखेगा। मार्केट में एक और चीज काफी अनोखी होने वाली है। आज आपको जिस इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में बताने वाले है वो सचमुच में एक अनोखी इलेक्ट्रिक बाइक ही है। जिसमे आपको अबतक की सबसे धांसू रेंज मिलने जा रही। जबकि चार्जिंग फैसिलिटी इतना फास्ट है की उतने समय में तो मोबाइल भी चार्ज नहीं होता। तो चलिए जानते है इलेक्ट्रिक बाइक के बारे में।
मिलती है 350km रेंज मात्र 100 यूनिट की होगी बिक्री
इस इलेक्ट्रिक बाइक को फिनलैंड में निर्मित किया गया है जिसने निर्मित किया है इस कंपनी का नाम Verge Motorcycle है। वही आपको बताते चले की ये इलेक्ट्रिक बाइक एक लिमिटेड एडिशन वाली इलेक्ट्रिक बाइक होने वाली है। क्युकी इसकी मात्र 100 एडिशन ही बिक्री के लिए उपलब्ध होने वाले है। इसके साथ ही इस इलेक्ट्रिक बाइक में मिलने वाली रेंज की बात की जाए तो इसमें आपको सिंगल चार्ज पे आसानी से 350km की रेंज मिलने वाली है।

एक दमदार बैटरी पैक के साथ मिलती है धांसू इलेक्ट्रिक मोटर
इस इलेक्ट्रिक बाइक में आपको 20.02 kwh की लीथियम आयन की बैटरी पैक दी गई है। जिसके साथ में लगी हुई मोटर बहुत ज्यादा पावरफुल है जो 138.78 bhp की पावर और 1000 nm की पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इससे आप खुद अंदाजा लगा सकेंगे की कितनी ज्यादा पावरफुल मोटर को कनेक्ट किया गया है। इसमें आपको सबसे फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिलती है जिसके जरिए 25kw की डीसी चार्जर को सपोर्ट करती है जो मात्र 35 मिनट में बैटरी को फुल कर देती है।
कीमत काफी ज्यादा होने वाली है
इस इलेक्ट्रिक बाइक को हर किसी को खरीदना संभव नहीं है क्युकी इसकी कीमत करीब 80,000 यूरो है जो भारतीय रुपए में करीब ₹71.48 लाख रुपए हो जाती है। वही ये बाइक मात्र 3.5 सेकंड में 100km/hr की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। इतनी सारी चीजे एक साथ एक ही इलेक्ट्रिक बाइक में मिलने के कारण ही ये इतनी ज्यादा महंगी है।
🔥 Whatsapp Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥 Telegram Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Instagram Account | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Home Page | 👉 यहाँ क्लिक करे |