पेट्रोल और डीजल के बढ़ते कीमतों ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को एक अलग ही दिशा देने का कार्य किया है। क्योंकि जब से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होना शुरू हुआ है, तभी से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री काफी तेजी से इलेक्ट्रिक ऑटो मोबाइल की ओर रुख करती जा रही है। वहीं आज हम आपको कुछ शानदार इलेक्ट्रिक कार के बारे में जानकारी देने वाले हैं। जिसे बहुत ही जल्द भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी चल रही है। इन इलेक्ट्रिक कार के सामने पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कार बिल्कुल फीकी पड़ने वाली है। तो चलिए जानते हैं आने वाले कुछ नई इलेक्ट्रिक कार के बारे में और भी विस्तार से।
3. Maruti eVX
हाल मैं मारुति द्वारा तैयार कये जा रहे इस शानदार इलेक्ट्रिक कार के चर्चा काफी ज्यादा मार्केट में देखने को मिल रही है। इस कार की तैयारी कंपनी की ओर से काफी तेजी से चल रही है। जिसे बहुत ही जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाना है। इसमें मिलने वाली रेंज की बात करें तो इसमें आपको सिंगल चार्ज में करीब 500 किलोमीटर से अधिक के रेंज देखने को मिलती है। इतना ही नहीं इस इलेक्ट्रिक कार के डिजाइनिंग आपको काफी पसंद आने वाली है। इसके साथ इसमें आपको 360 डिग्री के कैमरा देखने को मिल जाती है।
![Electric Cars Demand electric cars demand](https://i0.wp.com/ecovahan.com/wp-content/uploads/2023/12/electric-cars-demand-.webp?resize=805%2C453&ssl=1)
2. Tata Harier
टाटा भारतीय बाजार के बड़ी ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में से एक है। जिसने मार्केट को अब तक कई शानदार वाहन दे चुकी है। टाटा सिर्फ एक कंपनी ही नहीं बल्कि एक भरोसा है। जिस पर आज के समय में लाखों लोग आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। टाटा हाल ही में अपने नए इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही हैं। जिसे बहुत ही जल्द भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इसमें रेंज के बात करें तो एक रिपोर्ट के मुताबिक करीब 550 किलोमीटर से अधिक कि रेंज देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं यह एक लेटेस्ट कॉन्सेप्ट पर आधारित इलेक्ट्रिक कार होने वाली है।
1. Mahindra XUV 700
महिंद्रा आज के समय में भारतीय बाजार के बड़े ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री कंपनी में से एक है। जैसा कि आपको पता है कि महिंद्रा द्वारा हाल ही में XUV 700 मॉडल को लांच किया गया था। वही कंपनी अब इसी मॉडल के अपडेटेड वर्जन को मार्केट में उतारने की काफी तेजी से तैयारी कर रही है। इस अपडेटेड मॉडल में आपको 80kwh की बैटरी पैक और ड्यूल मोटर सेटअप देखने को मिल सकती है। इसके आलावा इसमें करीब 650km की रेंज देखने को मिल सकती है। वही इसे अगले साल के मध्य तक भारत के सड़कों पे उतार दिया जाएगा।
🔥Instagram Account | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Home Page | 👉 यहाँ क्लिक करे |