Electric Vehicle Policy delhi new update: साल 2024 के शुरुआत में ही दिल्ली सरकार ने दिल्ली वासियों के लिए काफी बड़ी घोषणा की है। दिल्ली सरकार ने ईवी पॉलिसी को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाकर लागू कर दिया है। दिल्ली सरकार ने यह घोषणा किया है कि दिल्ली वासी ईवी खरीदने का इरादा रखते हैं उनके लिए काफी बेहतर समय होने वाला है। पहले के तरह पर ईवी खरीदने पर सब्सिडी दिया जाएगा जिसमे टू व्हीलर से लेकर इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर तक शामिल है।
नए ईवी पॉलिसी को लागू करने पर किया जा रहा है विचार
केंद्र सरकार के नए ईवी वाहन नीति को लागू करने से पहले इस पर विचार किया जा रहा है। सरकार ने इस पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक ट्रक और ट्रैक्टर पर भी सब्सिडी देने की बात कही है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर अगर महिलाओं के रजिस्टर होते हैं तो और भी अतिरिक्त छूट देने की भी घोषणा की जा रही है।
![Electric Vehicle Policy Delhi New Update Electric Vehicle Policy delhi new update](https://i0.wp.com/ecovahan.com/wp-content/uploads/2024/01/Electric-Vehicle-Policy-delhi-new-update-1.webp?resize=805%2C453&ssl=1)
8 अगस्त 2023 को हो रही थी समाप्त
वैसे मूल रूप से दिल्ली सरकार की ईवी पॉलिसी 8 अगस्त 2023 को ही मूल रूप से समापत हो गई है लेकिन दिल्ली सरकार हर बार खत्म होने से पहले इसकी अवधि को बढ़ा देती है। यह ईवी पॉलिसी 31 दिसंबर 2023 को समाप्त होने वाली थी। नए साल पर सरकार ने जानकारी दी है कि दिल्ली ईवी नीति को अब 31 मार्च 2024 तक बढ़ाने का इरादा है।
31 मार्च 2024 तक बढ़ी दिल्ली ईवी पॉलिसी
समाचार एजेंसी पीटीआई द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली सरकार की कैबिनेट दिल्ली ईवी नीति को 31 मार्च 2024 तक बढ़ाने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। वैसे इस ईवी पॉलिसी को अगस्त 2020 में अधिसूचित किया गया था।
स्क्रैब पॉलिसी और रेट्रोफिटिंग को भी किया जा रहा है प्रोत्साहित
वैसे दिल्ली सरकार ईवी पॉलिसी के साथ-साथ स्क्रैप पॉलिसी और रेट्रोफिटिंग को काफी प्रोत्साहित कर रही है। सरकार के नए आदेश के मुताबिक 15 साल से ज्यादा पुराने वाहन रोड पर नहीं चलेंगे। स्क्रैप पॉलिसी के तहत स्क्रैब करवाना होगा।
🔥Instagram Account | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Home Page | 👉 यहाँ क्लिक करे |