इलेक्ट्रिक व्हीकल का क्रेज तो आपको भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में दिख ही रहा होगा। इलेक्ट्रिक स्कूटर, इलेक्ट्रिक बाइक के अलावा इलेक्ट्रिक कार की डिमांड लगातार बाजार में बढ़ते जा रही है। इसी बीच भारत में दुनिया की सबसे तेज चलने वाली इलेक्ट्रिक कार का आगमन हो चुका है। यह महज 2 सेकेंड के अंदर में 0 से 100 km/h की स्पीड तय कर लेती है। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक कार के बारे में पूरी डिटेल जानकारी…
महज 1.86 सेकंड में 0 से 100km/h की रफ्तार
इस हाई स्पीड इलेक्ट्रिक कार का GT बतिस्ता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह इलेक्ट्रिक कार महज 1.86 सेकंड में 0 से 100 की रफ्तार पकड़ लेती है। इस कार को इटालियन मैन्युफैक्चरिंग कम्पनी पिनिफेरिना द्वारा तैयार किया गया है। इस कंपनी का मालिकाना हक महिंद्रा के पास है। इस कार को हैदराबाद में हो रहे मोटर शो के दौरान पेश किया गया है।
क्या है इस कार की टॉप स्पीड, रेंज और बैटरी
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो यह इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज पर 482 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटे की है। इसमें 120kwh को पावरफुल बैटरी पैक का इस्तेमाल हुआ है, जिसमें 6960 लिथियम सेल्स डाले गए हैं। यह भी पढ़ें: बेस्ट माइलेज वाली CNG गाड़ियां खरीदना है, चेक करें लिस्ट
क्या होगी कार की कीमत
इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी स्पीड ही है। सूत्रों की माने तो यह कार भारत की पहली फॉर्मूला ई ग्रैंड प्रिक्स में भाग लेने जा रही है, जिसका आयोजन 11 फरवरी को होने जा रहा है। इस कार की कीमत 18 करोड़ रुपए बताई जा रही है। यह भी पढ़ें: Top 5 Selling Electric Scooters In January 2023: बिक्री के टूटे सारे रिकॉर्ड
🔥 Telegram Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Instagram Account | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Home Page | 👉 यहाँ क्लिक करे |