वैसे तो इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल सेक्टर में अभी के समय में सबसे ज्यादा स्कूटर देखने को मिलते हैं। मगर मार्केट में कुछ ऐसी शानदार इलेक्ट्रिक कार भी मौजूद है, जिसे देखकर के आप भी काफी हैरान हो जाएंगे। वहीं आज हम आपके जिस इलेक्ट्रिक कार के बारे में जानकारी देने वाले हैं उसमें आपको लंबी रेंज के साथ एक से बढ़कर एक कई शानदार फीचर्स ऐड किया गया है। इतना ही नहीं इसमें मिलने वाली डिजाइनिंग आपको दीवाना बनाती नजर आएगी। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में और भी विस्तार से।
461km की लंबी रेंज
इस इलेक्ट्रिक कार को मार्केट में आज से करीब 1 साल पहले ही लॉन्च कर दिया गया है। जिसकी डिलीवरी भी मार्केट में की जा चुकी है। इस मॉडल का नाम MG ZS EV इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। जिसमें कंपनी की ओर से 50.36kwh की कैपेसिटी वाली बड़ी लिथियम आयन की बैटरी दी गई है।
![Ev News MG ZS EV](https://i0.wp.com/ecovahan.com/wp-content/uploads/2023/11/MG-ZS-EV-1024x576.jpg?resize=805%2C453&ssl=1)
इस बैटरी के जरिए ही ये इलेक्ट्रिक कार आसानी से सिंगल चार्ज पर 461 किलोमीटर की लंबी रेंज तय करने में सक्षम है। इतना ही नहीं एक मजबूत पावर प्रोड्यूस करने के लिए आपको इसमें ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर को कनेक्ट किया गया है। जो 174.33bhp की पावर प्रोड्यूस करने में सक्षम है।
फास्ट चार्जिंग की सुविधा
जब भी हम कोई इलेक्ट्रिक वाहन खरीदते हैं तो सबसे पहले हमारा ध्यान उसके चार्जिंग टाइम पर जाती है। तो आपको बता दी की इसमें आपको AC 7.4 kW की फास्ट चार्जिंग फैसिलिटी दी गई है। जिसके जरिए इसे बहुत ही कम समय में चार्ज किया जा सकता है।
वही यह एक फाइव सीटर इलेक्ट्रिक कार होने वाली है, जो कि आपका एक छोटे से परिवार के लिए बेहद सूटेबल होने वाली है। वहीं इसमें आपको करीब 561 लीटर की बड़ी बूट स्पेस मिल जाती है। जिसमें आप अपने ट्रेवल का सामान आसानी से स्टोर कर सकते हैं।
क्या रखी गई है कीमत
अब बात करते हैं सबसे खास टॉपिक के बारे में जो की इसकी कीमत होने वाली है। अगर इसे हम भारतीय बाजार में खरीदने जाएंगे तो करीब ₹22.6 लाख कि एक्सशोरूम कीमत की आवश्यकता होती है। वैसे इसे किस्त के रूप में भी खरीद सकते हैं। जिसके लिए आपको कुछ डाउन पेमेंट करनी होगी और बाकी के पैसे के लिए हर महीने ₹12,580 की कीमत किस्त के रूप में चुकाना होगा।
🔥Instagram Account | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Home Page | 👉 यहाँ क्लिक करे |