अगर आप भी डिलेवरी बॉय है और अपने लिए सस्ता और टिकाऊ इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदना चाहते है तो इस पोस्ट को पढ़े। आज इस पोस्ट के के ऐसे माइक्रो पॉड के बारे में बात करने वाले है जो संकरी गलियों में चलकर लास्ट माइल तक डिलिवरी देने में सक्षम है।
इस शानदार माइक्रो पॉड को हल्के इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी जेन मोबिलिटी ने पेश किया है। यह एक माइक्रो थ्री व्हीलर पॉड है जो छोटे व्यापारी और काम काजी लोगो के लिए काफी शानदार वाहन में से एक है।

सिंगल चार्ज पर 120 किलोमीटर की रेंज
कंपनी ने इसे काफी एडवांस्ड तकनीक का इस्तेमाल कर इसे यूनिक बनाया है। फिलहाल इसे दो वेरिएंट पेश किए गए हैं। कम्पनी के दावे के अनुसार यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज में करीब 120 किलोमीटर की रेंज देने में सक्षम है। इसे डेढ़ से दो घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। इसमें व्हीकल ट्रैकिंग, चार्जिंग डिटेल, जियोफेंसिंग और रिमोट लॉक जैसी सेफ्टी जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
मिल चुके हैं 10000 प्री-ऑर्डर
यह एक शानदार माइक्रो पॉड इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर कार्गो में से एक है। जानकारी के लिए बता दे इस व्हीकल पर लग कार्गो बॉक्स को जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज किया जा सकता है। इसमें रेफ्रिजिरेटिड बॉक्स, खुले टब में कस्टमाइज करवाया जा सकता है। यह बी2बी प्रोडक्ट है।
सबसे खास बात यह की इस शानदार माइक्रो पॉड कार्गो को 10000 से ज्यादा यूनिट्स की प्री-ऑर्डर मिल चुके है। किए गए दावे के मुताबिक कंपनी मनेसर स्थित अपने प्लांट में हर साल 100,000 वाहन प्रोडक्शन की क्षमता रखती है।
कीमत भी है काफी अट्रैक्टिव
इस माइक्रो पॉड की अगर कीमत के बारे में बात करे तो इसे लीजिंग और रेंटल कंपनियों के साथ-साथ फ्लीट और थर्ड-पार्टी लॉजिस्टिक्स (3PL) प्रोवाइडर्स के लिए पेश किया गया है। इसे 9,999 रुपये तक की फीस के साथ मासिक रूप से लीज या किराये पर लिया जा सकता है।
🔥 Whatsapp Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥 Telegram Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Instagram Account | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Home Page | 👉 यहाँ क्लिक करे |