Nitin Gadkari New Update Toll-Tax Delhi Expressway: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिल्लीवासियों को एक बड़ा तोहफा दिया है। टोल टैक्स को लेकर नितिन गडकरी ने एक बड़ी अपडेट जारी किया है जिसे लेकर हर कोई खुश है। टोल टैक्स के इस नए नियम को जारी हो जाने के बाद दिल्ली वालों की बल्ले बल्ले हो चुकी है। अक्सर देखा जाता है कि नितिन गडकरी समय-समय पर आम जनता के लिए कुछ ऐसा ऐलान कर जाते हैं जिसके बाद उनके चर्चा होने लग जाती है।
टोल टैक्स भरने वालों को राहत की सांस मिलने वाली है। द्वारका एक्सप्रेसवे को लेकर राज्य मंत्री नितिन गडकरी ने ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि द्वारका एक्सप्रेस को अगले 3 से 4 महीने में पूरी तरीके से तैयार कर दिया जाएगा। इस हाईवे से जुड़ी टोल टैक्स की जानकारी भी सामने आई है।

नितिन गडकरी ने आगे बताया कि देश के इस पहले एलिवेटेड अर्बन एक्सप्रेसवे से दिल्ली गुरुग्राम के बीच यात्रा में जो ट्रैफिक था उस पर काफी हद तक असर दिखेगा। 4 पैकेज में एक्सप्रेस लेकर काम को पूरा किया जाएगा। वहीं इस द्वारका एक्सप्रेसवे के ऊपर टोल कलेक्शन का पूरा काम स्वचालित होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स में आई खबरों के अनुसार इस एक्सप्रेस-वे की कुल लंबाई 29 किलोमीटर होनी है। इसके 18.9 किलोमीटर हरियाणा में जबकि शेष 10.1 किलोमीटर दिल्ली में हैं। इस एक्सप्रेस-वे को बनाने में करीब 9000 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। आज की स्थिति में लगभग दिल्ली में 93% और हरियाणा में 99% इसका काम पूरा हो चुका है। इसे वर्ष 2024 से पहले शुरू कर देना है।
🔥 Telegram Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Instagram Account | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Home Page | 👉 यहाँ क्लिक करे |