टीवीएस ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी भारत में आज से नहीं बल्कि कई वर्षों से अपने शानदार ऑटोमोबाइल के बल पर मार्केट में अपनी एक अलग पहचान बनाते आई है। वही मार्केट के नजाकत को देखते हुए कंपनी भी अब इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में उतर चुकी है। जिसके अंतर्गत मार्केट में एक से बढ़कर एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर को कंपनी द्वारा लांच किया जा रहा हैं। वही कंपनी के अब तक के सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस आइक्यूब इलेक्ट्रिक स्कूटर के कीमत में अभी आपको गिरावट देखने को मिल रही है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में और भी विस्तार से। साथ ही इसे एक आसान किस्त प्लान के साथ खरीदा जा सकता है।
मात्र 30 मिनट में 80% होती है चार्ज
कंपनी इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फास्ट चार्जिंग के आप्शन उपलब्ध करवाती है। जिसके जरिए कंपनी द्वारा यह दावा किया जाता है की मात्रा 30 मिनट के समय में फास्ट चार्जर के मदद से 80% तक बैटरी को चार्ज किया जा सकता है।
![Tvs Iqube Smart Electric Scooter TVS iQube Smart Electric Scooter](https://i0.wp.com/ecovahan.com/wp-content/uploads/2024/01/tvs-iqube-electric-scooter_1652878076.webp?resize=750%2C421&ssl=1)
देखा जाए तो इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल के लिए एक बहुत बड़े समस्या के रूप में चार्जिंग समस्या आती थी, उसे इस कंपनी द्वारा बिल्कुल आसान कर दिया गया है। वही इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिजाइनिंग को काफी आकर्षक और शानदार बनाया गया है, ताकि यह दिखने में भी एक दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर के रूप में नजर आए।
पैरामीटर | विवरण |
---|---|
मॉडल | टीवीएस iQube |
बैटरी | 3kwh लिथियम आयन |
रेंज | 117km (एक सिंगल चार्ज पर) |
चार्जिंग समय | 4.5 घंटे |
डाउन पेमेंट | ₹40,369 |
आसान किस्त | ₹2,930 |
कीमत | ₹1.4 लाख |
मिलती है एक से बढ़कर एक कई सारी फीचर्स
किसी भी इलेक्ट्रिक स्कूटर को खास उसमें मिलने वाली फीचर्स बनती है जिसमें आपको 7-इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, मोबाइल कनेक्टिविटी की सुविधा, जीएसएम कनेक्टिविटी, मोबाइल कॉल अलर्ट फैसिलिटी, म्यूजिक प्लेयर, स्पीकर, LED लाइट, फ्लिप की, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, राइडिंग मोड, नेविगेशन और अन्य फीचर्स मिलते है। वही रेंज के मामले में ये एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर होने वाली है। इसमें आपको 3kwh की कैपेसिटी वाली लिथियम आयन की बैट्री पैक दी गई है जिसके मदद से ये करीब 117km की रेंज तय करने में सक्षम है।
कीमत व किस्त प्लान
अब बात करते हैं इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को अभी के वक्त में कितनी कीमत में खरीदी जा सकती है। तो अगर अभी इसे शोरूम के जरिए खरीदते हैं तो करीब ₹1.4 लाख की एक्सशोरूम कीमत के साथ अपने घर ले जा सकते हैं। वही किस्त प्लान के जरिए भी पे कर सकेंगे। जिसके लिए आपके करीब ₹40,369 के डाउन पेमेंट करनी होगी और हर महीने ₹2,930 के आसान किस्त पे करके इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को घर ले जा सकेंगे।
🔥Instagram Account | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Home Page | 👉 यहाँ क्लिक करे |