आ रही Honda को टक्कर देने हाई स्पीड E-Scooter, मिलेगी 220km की धाकड़ रेंज

इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कोमाकी (Komaki) भारतीय बाजार में अपना हाई-स्पीड ई-स्कूटर डीटी 3000 (E-Scooter DT 3000) लॉन्च करने वाली है।

यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 220 किलोमीटर की रेंज देगा। इसकी कीमत लगभग 1,15,000 (एक्स-शोरूम) रुपये होगी।

Komaki DT 3000 कंपनी का इस साल लॉन्च किया जाने वाला तीसरा प्रोडक्ट होगा, इससे पहले रेंजर और वेनिस को कंपनी लॉन्च कर चुकी है।

यह 3000 वॉट बीएलडीसी मोटर के साथ आ सकता है, इसमें 62V,52AH की एडवांस लिथियम बैटरी हो सकती है।

यह एक बार फुल चार्ज होने पर 180 से 220 किमी की रेंज दे सकता है। जबकि, टॉप स्पीड 90Kmpl हो सकती है।