Nitin Gadkari Announcement for EV Buyers: दोस्तो तेजी से बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों के वजह से भारत के बाजारों में इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी वजह से यह सभी इलेक्ट्रिक्स ऑटोमोबाइल्स पेट्रोल ऑटोमोबाइल्स के तुलना में महंगे आते हैं। जिसके कारण हर कोई इसे खरीद पाने में सक्षम नहीं है। मगर नितिन गडकरी ने देश के जनता के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी लेकर के आए हैं।
वह सभी लोग जो इलेक्ट्रिक से चलने वाले ऑटोमोबाइल्स को खरीदना चाहते हैं, उनके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि नितिन गडकरी ने इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल्स के दामों में कम करने का फैसला किया है। इसके लिए उन्होंने एक जबरदस्त पहल किया है. आइये इस पोस्ट में जानते हैं पूरी डिटेल्स..

साल भर के अंदर होगी इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ सस्ता
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी ने ये दावा करते हुए उन्होंने कहा है कि आने वाले लगभग एक साल के अंदर में इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमत पेट्रोल से चलने वाले गाड़ियों के बराबर कर दी जाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा मैं इस कोशिश में हूँ कि देश में एक साल के अंदर EV की कीमत पेट्रोल गाड़ियों के बाराबर हो।
यह भी पढ़ें: OLA का महासेल शुरू: बिना डाउनपेमेंट ले जाएं स्कूटी साथ में 1 साल के लिए चार्जिंग भी फ्री
उन्होंने कहा कि इससे हम फॉसिल फ्यूल (पेट्रोल-डीजल) पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा को भी बचा सकेंगे। जिसके वजह से सिर्फ देश के जनता को ही नहीं बल्कि इस देश के पैसे विदेशों में जाने से भी बचेगा और हमारी वितीय हालात भी सुधरेंगी.
बैटरी की कीमत ज्यादा
हमारे देश के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि EV में इस्तेमाल होने वाली बैटरी काफी महंगी आती है। जो की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की कुल कीमत की लगभग 35 से 40 प्रतिशत केवल बैटरी पर ही खर्च करना पड़ जाता है। यही कारण है जिसके वजह से इलैक्ट्रिक व्हीकल पेट्रोल व्हीकल की तुलना में अधिक महंगे होते है।
यह भी पढ़ें: मात्र 70 हजार रूपये के अंदर आती हैं 165 KM रेंज वाली ये दमदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स
हालांकि नई टेक्नोलॉजी और सब्सिडी के साथ अब सरकार इसको कम करने के प्रयास में लगी है। साथ ही देश के कई जगहों पर चार्जिंग स्टेशंस का निर्माण का कार्य काफी तेजी से हो रहा है। जिससे EV के चार्जिंग को लेकर सामने आ रही समस्या को भी सुलझाया जा सकेगा।
इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री में 800% तक की ग्रोथ
वही उन्होंने बताया कि हमारे देश भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में लगातार ग्रोथ दर्ज की जा रही हैं। जो आने वाले वक्त में भारत के लोगों के लिए बेहतर होने वाला है। साथ ही उन्होंने बताया की इलेक्ट्रिक व्हीकल की मांग में पहले की तुलना में अब तक लगभग 800% तक की ग्रोथ देखी गई है।
यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 160 Km रेंज का दावा, कीमत मात्र 71 हजार रूपये
इस तरह का ग्रोथ अपने आप में एक रिकॉर्ड शाबित होती है। वहीं उन्होंने बताया कि EV की कीमत को कम करने में कुछ समय जरूर लगेगा, मगर ज्यादा वक्त लगने की उम्मीद नहीं है। साथ ही उन्होंने बताया कि 2023 के आखिरी या 2024 के शुरुआती समय तक इसके दामों में काफी कमी देखने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें: पेट्रोल स्कूटर के बदले घर ले आएं इलेक्ट्रिक स्कूटर, यह कम्पनी दे रही है सेल में ग्राहकों को शानदार मौका
🔥 Whatsapp Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥 Telegram Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
यह भी पढ़ें: