Toll Tax Rules Changes and Tax Reduction Highway: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से टोल टैक्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। यदि आप भी हाईवे के ऊपर सफर करते हैं और भारी-भरकम टोल टैक्स से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब आप बिल्कुल चिंता छोड़ दीजिए आपको टोल टैक्स में काफी राहत मिलेगी, ऐसा नितिन गडकरी जी का कहना है। आइए आखिर क्या है पूरा मामला जानते हैं इस पोस्ट में।
टोल रेट्स में हुई कटौती
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया अपने टोल टैक्स के रेट्स को कटौती किया है। ऐसा करने के बाद अब लोगों के बीच एक खुशी की लहर दौड़ गई है। सबसे ज्यादा राहत दिल्ली हरियाणा और पंजाब के लोगों को मिली है।

26 फरवरी से लागू हुआ नए रेट
आपको बता दें कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने panipat-rohtak नेशनल से आने जाने वाले रूट के ऊपर टोल टैक्स में भारी कटौती की है। प्लाजा के प्रबंधक ने बताया कि कम की गई रेट को 26 फरवरी से लागू कर दिया गया है। अब ग्राहकों को टोल टैक्स देने में काफी सहूलियत होगी और उनकी जेब भी ढीली कम होगी।
कितना देना होगा टोल टैक्स
खबरों की मानें तो रोहतक पानीपत नेशनल हाईवे के ऊपर कार जीप जैसे वाहनों के लिए एक तरफ से ₹60 और दोनों तरफ के लिए ₹90 ही देने होंगे जबकि इससे पहले 100 और ₹155 का टोल देना होता था।
आपको बता दें कि इसके अलावा कमर्शियल वाहन व्यवसायिक वाहन मिनी बस आदि के टोल रेट्स में भी काफी गिरावट देखने को मिली है। टोल टैक्स की कीमतों में अधिक गिरावट देखने को मिली है।
🔥 Whatsapp Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥 Telegram Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Instagram Account | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥Home Page | 👉 यहाँ क्लिक करे |