EV Yatra Portal क्या है और कैसे करें डाउनलोड, क्या होंगे फायदे | EV Yatra Portal Registration, App Download Features and Details

EV Yatra Portal क्या है ईवी यात्रा पोर्टल, ई-वाहन चलाना होगा आसान, कैसे करें डाउनलोड, क्या होंगे फायदे, कैसे काम करेगा ईवी यात्रा पोर्टल, ev yatra portal registration, app download features and other detail – hindi

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें Join Now

Telegram चैनल ज्वाइन करें Join Now


Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Ev Yatra Portal Details: आजकल इलेक्ट्रिक व्हीकल का ट्रेंड काफी सर चढ़ के बोल रहा है। भारत में ऑटमोबाइल की बात होते ही सिर्फ इलेक्ट्रिक गाडियां ही चर्चा में आती हैं। ऐसे में एक से बढ़कर एक इलेक्ट्रिक गाडियां तो मार्केट में आ ही रही हैं। इसके साथ साथ भारत सरकार द्वारा भी इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए कई सारे एक्शन लिए जा रहे हैं।

इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा 14 दिसंबर 2022 (बुधवार) को एक ईवी यात्रा पोर्टल (EV Yatra Portal) और App को लॉन्च किया गया। इस ईवी यात्रा पोर्टल को ब्यूरो ऑफ एनर्जी इफिशिएंसी (BEE) द्वारा विकसित किया गया है। इस पोर्टल की मदद से आपको नजदीकी ईवी चार्जिंग प्वाइंट तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

राजधानी में चल रही राष्ट्रीय ऊर्जा संरंक्षण दिवस समारोह के दौरान इस ऐप और ईवी यात्रा पोर्टल (EV Yatra Portal) को लॉन्च किया गया है। यह ऐप आपके नियर बाय चार्जर का पता लगाने में आपकी मदद करेगा।


EV Yatra Portal Registration, App Download Features and Details – Hindi

आइए इस पोस्ट में हम जानते हैं क्या है ईवी यात्रा पोर्टल ऐप, कैसे करें डाउनलोड, क्या होंगे फायदे, कैसे काम करेगा ईवी यात्रा पोर्टल, सबकुछ डिटेल में..

EV Yatra Portal
EV Yatra Portal

ईवी यात्रा पोर्टल क्या है? (What is EV Yatra Portal)

ईवी यात्रा पोर्टल एक ऐसा प्लेटफार्म है जो आपको नजदीकी ईवी चार्जर ढूंढने या फिर पहुंचाने में आपकी मदद करेगा। इस ऐप की मदद से आप अपने नियर बाय चार्जिंग स्टेशन (nearby charging stations) का पता आसानी से लगा पाएंगे।

इस ईवी यात्रा ऐप और पोर्टल को भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल का निर्माण ब्यूरो ऑफ एनर्जी इफिशिएंसी (BEE) द्वारा किया गया है। इन दोनों की प्लेटफार्म (ऐप और पोर्टल) पर यूजर्स अपने इलेक्ट्रिक वाहन के लिए चार्जिंग पॉइंट्स का पता लगा सकते हैं।


ईवी यात्रा ऐप कैसे करें डाउनलोड (How to download ev Yatra app portal )

आपको बता दें कि इस ईवी यात्रा ऐप को एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स दोनों के लिए ही बनाया गया है। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए यदि आप आईफोन यूजर्स है तो आईफोन ऐप स्टोर की मदद लें और यदि आप एंड्रॉयड यूजर्स है तो इसे प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकतें हैं।

🔥  Whatsapp Group👉 यहाँ क्लिक करे
🔥 Telegram Group👉 यहाँ क्लिक करे

इसके लिए बस आपको ऐप स्टोर में टाइप करना EV Yatra App Download. इस यात्रा ऐप का इस्तेमाल करके आप चार्जिंग स्लॉट्स को पहले भी बुक कर सकते हैं। यह ऐप हिंदी और इंग्लिश दोनों ही भाषाओं को सपोर्ट करता है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।

Downlaod EV Yatra App: यहां क्लिक करें


ईवी यात्रा पोर्टल के क्या होंगे फायदे (Benfits Of EV Yatra Portal)

इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वाले लोगों को समस्या न हो इसके लिए ही सरकार द्वारा ईवी यात्रा पोर्टल का निर्माण किया गया है। इस ईवी यात्रा ऐप की मदद से चार्जिंग प्वाइंट ऑपरेटर का पता आसानी से लगाया जा सकता है। चार्जिग प्वाइंट ऑपरेटर्स (Charging Point Operators) इस प्लेटफार्म पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं और राष्ट्रीय ऑनलाइन डेटाबेस पर डिटेल्स लोग कर सकते हैं।

इस ईवी यात्रा ऐप की मदद से आप नजदीकी चार्जिंग स्टेशन का पता तो लगा ही सकते है। इसके अलावा इस चार्जिंग स्टेशन पर कितने चार्जर लगे हैं, चार्जर के टाइप, चार्जिंग स्लॉट और उसकी उपलब्धता का पता भी लगा सकते हैं।

इसके साथ ही आपके व्हीकल को चार्ज करने के लिए उस स्टेशन पर क्या टैरिफ प्लांस होंगे, क्या सर्विसेज होंगे इसका पता भी लगाया जा सकता है। और आप चाहो तो अपनी चार्जिंग स्लॉट को प्री-बुक भी कर सकते हैं।

ईवी यात्रा पोर्टल के फायदे:

  • यूजर्स नजदीकी चार्जिंग स्टेशन का पता सिर्फ एक सिंगल क्लिक में लगा सकते हैं।
  • चार्जिग प्वाइंट ऑपरेटर्स आसानी से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
  • यह हिंदी और इंग्लिश दोनों को भाषाओं में उपलब्ध होगी
  • चार्जिंग स्टेशन पर लगे चार्जर टाइप, चार्जिंग स्लॉट्स और उसकी उपलब्धता का पता भी लगा सकते हैं।
  • ईवी चार्जिंग हेतु क्या टैरिफ प्लांस है और उनकी सर्विस डिटेल को जानकारी भी मिलेगी।
  • आप अपने चार्जिंग स्लॉट्स को प्री-बुक भी करा सकते हैं।

कैसे काम करेगा ईवी यात्रा पोर्टल?

चार्जिंग समस्या से निजात पाने के लिए सरकार द्वारा इस एप्लीकेशन को लॉन्च किया गया है। इसकी मदद से नजदीकी चार्जिंग स्टेशन तलाशे जा सकते हैं। चार्जिंग स्लॉट्स की प्री बुकिंग भी किया जा सकता है। बाकी की डिटेल्स जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है जैसे ही कुछ अपडेट आती है आपको इस पोस्ट के माध्यम से सूचित और दिया जायेगा।

🔥  Whatsapp Group👉 यहाँ क्लिक करे
🔥 Telegram Group👉 यहाँ क्लिक करे

यह भी पढ़ें:


Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. EV Yatra Portal क्या है?

Ans: ईवी यात्रा पोर्टल एक ऐसा प्लेटफार्म है जो आपको नजदीकी ईवी चार्जर ढूंढने या फिर पहुंचाने में आपकी मदद करेगा।

Q2. ईवी यात्रा ऐप कैसे डाउनलोड करें?

Ans: ईवी यात्रा ऐप को एंड्रॉयड और आईफोन यूजर्स दोनों के लिए ही बनाया गया है। इस ऐप को डाउनलोड आप आईफोन ऐप स्टोर या प्ले स्टोर से आसानी से कर सकतें हैं।

Q3. कैसे काम करेगा ईवी यात्रा पोर्टल?

Ans: चार्जिंग समस्या से निजात पाने के लिए सरकार द्वारा इस एप्लीकेशन को लॉन्च किया गया है। इसकी मदद से नजदीकी चार्जिंग स्टेशन तलाशे जा सकते हैं।

Q4. ईवी यात्रा पोर्टल के क्या होंगे फायदे?

Ans: इस ईवी यात्रा ऐप की मदद से आप नजदीकी चार्जिंग स्टेशन का पता तो लगा ही सकते है। इसके अलावा इस चार्जिंग स्टेशन पर कितने चार्जर लगे हैं, चार्जर के टाइप, चार्जिंग स्लॉट और उसकी उपलब्धता का पता भी लगा सकते हैं। अपनी चार्जिंग स्लॉट को प्री-बुक भी कर सकते हैं.


आशा करता हूँ आप सभी पाठकों को हमारा यह आर्टिकल EV Yatra Portal क्या है और कैसे करें डाउनलोड, क्या होंगे फायदे | EV Yatra Portal Registration, App Download Features and Details काफी हद तक पसंद आया होगा। इसके माध्यम से हमने टॉपिक से जुड़ी सटीक जानकारी आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास किया है।

यदि इस पोस्ट में किसी भी प्रकार का कोई त्रुटि हो तो आप हमसे संपर्क जरूर करें। इसके अलावा आप अपनी राय और सुझाव भी हमें कमेंट करके दे सकते हैं।

धन्यवाद:)

संकल्प करें, इलेक्ट्रिक चुनें

Rahul hails from Patna, Bihar, and is a highly driven individual with a background in Computer Science Engineering. He is a passionate blogger, known for his profound enthusiasm for automobiles, particularly electric vehicles (EVs). As the founder of the blog "Ecovahan," Rahul shares his knowledge and insights on the world of sustainable transportation and cutting-edge automotive technology. Contact [email protected]

Leave a Comment