Nitin Gadkari Big Announcement EV Market: पूरे देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में कम्पनियां अपने प्रोडक्ट्स के सप्लाई को भी काफी तेज कर दिया है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार भारत सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्गमंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि देश के अंदर 18 लाख से भी ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है। ऐसे में आने वाले महीनों में इसकी संख्या काफी तेजी से आगे बढ़ रही है।
यूपी में हुए सबसे ज्यादा रजिस्ट्रेशन
आपको बता दें की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यूपी में सबसे ज्यादा 4,14,978 रजिस्ट्रेशन, दिल्ली में 1,83,074 और महाराष्ट्र में 1,79,087 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इलेक्ट्रिक वाहन को लागतार सरकार द्वारा सब्सिडी देकर प्रमोट किया जा रहा है।
![Ev News Hindi Nitin Gadkari Big Announcement](https://i0.wp.com/ecovahan.com/wp-content/uploads/2022/12/nitin-gadkari-announcement-for-ev-buyers.webp?resize=1024%2C576&ssl=1)
यूपी में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी की नई शुरुआत
यूपी ईवी सब्सिडी पॉलिसी के अनुसार सरकार तीन लक्ष्यों पर काम कर रही है। पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीददारी पर सब्सिडी देकर उसे बढ़ावा देना। दूसरा टारगेट इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मैन्युफैक्चरिंग पर जोर देना और तीसरा लक्ष्य चार्जिंग स्टेशन और बैटरी स्वैपिंग सेंटर के लिए छूट देना। दरअसल यूपी में इलेक्ट्रिक व्हीकल के फैक्ट्री स्थापित करने पर टोटल प्राइस के15% तक सब्सिडी दी जानी है।
यह भी पढ़ें: EV खरीददारों के लिए खुशखबरी! नितिन गडकरी ने कर दी ये बड़ी घोषणा
सबसे ज्यादा बिकी ओला को गाडियां
फिलहाल ओला देश की नंबर 1 इलेक्ट्रिक व्हीकल टू व्हीलर मैन्युफैक्चर कम्पनी बन चुकी है। इस दिसंबर महीने ओला के S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 10,000 रुपए की डिस्काउंट दी जा रही है। कीमत घटकर उसके बाद 1.30 लाख रुपए होते हैं। इन ऑफर्स के अलावा डाउनपेमेंट और ईएमआई ऑप्शन का भी प्रावधान हैं।
🔥 Whatsapp Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
🔥 Telegram Group | 👉 यहाँ क्लिक करे |
यह भी पढ़ें: