BMW Mini Copper SE Price, Range in India 2022 | मिनी कूपर एसई इलेक्ट्रिक कार – Hindi

BMW Mini Copper SE Electric Car in India (बीएमडब्ल्यू मिनी कूपर एसई) Range, Speed, color varient Book Online, Hindi, बीएमडब्ल्यू मिनी कूपर एसई कैसे आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है, मिनी कूपर एसई इलेक्ट्रिक कार माइलेज, कीमत, रेंज, लांच, ऑनलाइन बुकिंग, बैटरी मोटर,ऑनलाइन बुकिंग हिंदी

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें Join Now

Telegram चैनल ज्वाइन करें Join Now


BMW Mini Copper SE: देश में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों के परेशान होकर लोग इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ रुख कर रहे हैं और लोग ईवी वाहन को खरीदना भी बहुत पसंद कर रहे हैं। ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनीयों के लिए भी कम्पटीशन बढ़ गया है और ये निर्माता कंपनियां यूज़र्स को ध्यान में रखते हुए नए-नए इलेक्ट्रिक वाहन लगातार लांच कर रही है। ऐसे में हाल ही में जर्मनी की मोस्ट पोलपुलर ऑटोमोबाइल कंपनी BMW ने भी अपनी एक नई कार BMW Mini Copper SE के नाम से लांच की है।

जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी BMW ने अपनी नई कार BMW Mini Copper SE को भारतीय बाजार में लांच किया है। बीएमडब्ल्यू मिनी कूपर एसई को 28 फरवरी 2022 को लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही यह कार भारत में मिलने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक luxurious वाहनों में से एक है।

आइये इस आर्टिकल में हम सब जानते हैं BMW की नई पेशकश के बारे में जो इन दिनों काफी चर्चा में है। यहाँ पर बात किया जा रहा है BMW की न्यू मॉडल कार Mini Copper SE in India के बारे में। आइये जानते हैं Mini Copper SE Price, Range, Specification & Launch and booking के बारे में..


BMW Mini Copper SE Price, Range, Specification – Hindi

जैसा कि मैंने आपको बताया ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की सबसे बड़ी और पॉपुलर वाहन निर्माता जर्मनी की BMW कम्पनी ने अपने नए कार BMW Mini Copper SE को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी हाल में ही 28 फरवरी 2022 को लॉन्च किया गया।

आपको बता दें की इससे पहले BMW ने इंडियन मार्केट में BMW iX को भी लांच किया था, को काफी पॉपुलर हुई। हालांकि BMW Mini Copper SE को BMW ने दुनियाभर में 2019 में ही लांच कर दिया था, पर इसे भारत तक आने में एक वर्ष का समय लग गया। बीएमडब्ल्यू मिनी कूपर एसई भारत में मिलने वाली सबसे सस्ती electric luxurious cars में से एक है। इस कार को Completely Built Up (CBU) चैनल से भारत लेकर आया गया है।

BMW Mini Copper SE Price (कीमत) – Hindi

जर्मनी वाहन निर्माता कंपनी BMW ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक luxurious कार को लॉन्च किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार बीएमडब्लू ने 30 इलेक्ट्रिक कार नवंबर 2021 में ही भारत से बाहर विदेशों में बेच चुकी हैं।

Price in IndiaRs 47.20 lakh
Launch in IndiaFebruary 2022

भारत में इन सभी कारों की डिलीवरी मार्च 2022 से शुरू कर दी जाएगी। दरअसल भारत में BMW Mini Copper SE की कीमत ₹47.20 लाख रखी गई है।


BMW Mini Copper SE Range, Top Speed (रेंज, टॉप स्पीड)

कंपनी के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है की BMW Mini Copper SE में 32.6 kWh की लिथियम आयन बैटरी दिया गया है। इसके साथ इसमें 184 hp का पावरफुल मोटर भी लगाया गया है, जो की 270 Nm का टार्क उत्पन्न कर सकता है।

बैटरी32.6 kWh की लिथियम आयन बैटरी
मोटर184 hp जो 270 Nm का टार्क
टॉप स्पीड150 km
ड्राइविंग मोड्स4 ड्राइविंग मोड्स
रेंज270 किलोमीटर

यह लग्जरियस हैचबैक कार 0 से 100 kmph मात्र 7.3 सेकंड में जा सकती है और इसकी टॉप स्पीड 150 km का दिया गया है। इसके अलावा इस कार में 4 ड्राइविंग मोड्स दिए हैं जो क्रमश, मिड, स्पोर्ट, ग्रीन और ग्रीन+ में उपलब्ध है।

BMW Mini Copper SE Colour Varient in India (कलर वैरिएंट)

बीएमडब्ल्यू की ये न्यू इलेक्ट्रिक कार Mini Copper SE को भारत में 4 अलग अलग कलर वैरिएंट के साथ पेश किया गया। उनके कलर कॉम्बिनेशन नीचे दर्शाए गए हैं।

  • वाइट सिल्वर
  • मिडनाइट ब्लैक
  • मूनवॉक ग्रे
  • ब्रिटिश रेसिंग ग्रीन

Electric Mini Cooper SE EV Battery and Charging

BMW Mini Copper SE Electric Car
BMW Mini Copper
Battery Capacity32.6 kWh
Battery Useable28.9 kWh
Charge PortType 2
Port LocationRight Side – Rear
Charge Power11 kW AC
Charge Time(0->185 km)3h15m
Charge Speed60 km/h
Fast Charge PortCCS
FC Port LocationRight Side – Rear
Fast Charge Power (max)49 kW DC
Fast Charge Time(19->148 km)29 min
Fast Charge Speed260 km/h

BMW Mini Copper SE Electric Car Specification With Full Details – हिंदी में

बीएमडब्ल्यू की ये नई Mini Copper SE Electric Car दिखने में काफी शानदार और आकर्षक है। कम्पनी ने इस कार को बाहर और अंदर दोनों तरफ से ही काफी शानदार और ट्रीमेंडस लुक देने की कोशिश की गई। यह देखने से भी लग्जरियस लुक वाली फीलिंग देता है।

बीएमडब्ल्यू कंपनी ने Mini Copper SE कार के अंदरूनी भाग में 5.5 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, सेण्टर कंसोल पर टॉगल स्विच, येलो हेडलाइट्स, 8.8 इन्च का टचस्क्रीन दिया गया है। इसके साथ ही इस कार में इंफोटेनमेंट सिस्टम (जो एप्पल के कारप्ले और एंड्राइड ऑटो के साथ कम्पैटिबल है) उसे भी इनबिल्ट किया गया है।

इन सबके अलावा बीएमडब्ल्यू मिनी कूपर एसई इलेक्ट्रिक कार में पैनोरमिक गिलास रूफ, नप्पा लेदर स्टीयरिंग व्हील, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और हरमन कार्डों ऑडियो भी दिया गया है।

इसके बाहरी भाग में कंपनी ने शट ऑफ फ्रंट ग्रिल, गोल शेप के LED हेडलैम्प्स, रेक्टेंगुलर LED टेल लैम्प्स, स्पोर्टी फ्रंट बम्पर, व्हील्स पर कंट्रास्ट येलो एक्सेंट्स जैसे और भी शानदार डिजाइन दिया है।

BMW की ये इलेक्ट्रिक कार सिंगल चार्ज में 270 km तक जा सकती है। इस कार में 50 kW चार्जिंग पॉइंट दिया गया है जो केवल 36 मिनटों में ही कार को 80% तक चार्ज कर सकता है। बीएमडब्ल्यू मिनी कूपर एसई में कंपनी ने 11 kW का वॉलबॉक्स चार्जर भी दिया है जो इसे ढाई घंटों में 80% तक चार्ज कर सकता है।

EXTERIOR FEATURES:

  • Yellow Mirror Caps,
  • 17-inch electric power spoke alloy,
  • Contrasting roof in black, and
  • Exterior accents in Piano Black.

Mini Cooper SE Performance

BMW Mini Copper SE Electric Car in India
Mini Cooper SE Performance
Acceleration 0 – 100 km/h7.3 sec
Top Speed150 km/h
Electric Range185 km
Total Power135 KW (184 PS)
Total Torque270 Nm
DriveFront

BMW Mini Copper SE Online Booking in India – (ऑनलाइन बुकिंग)

यदि आप भी BMW Mini Copper SE Electric Car खरीदना चाहते है तो फिलहाल आपको थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा, क्योंकि BMW ने अपनी Mini Copper SE को हाल में ही 28 फरवरी को लांच किया है और इसकी बुकिंग भी स्तब्ध है। जैसे ही मुझे इसके खरीदारी की या बिक्री का पता चलता है अपने पोस्ट के माध्यम से तुरंत अपडेट देने की कोशिश करूंगा।


Electric MINI Cooper SE EV Ratings in India

BMW Mini Copper SE Electric Car in India
Mini Cooper SE

EVDB Real Range

Range185 km
Vehicle Consumption156 Wh/km
CO2 Emissions0 g/km
Vehicle Fuel Equivalent1.8 l/100km

WLTP Ratings

Range234 km
Rated Consumption152 Wh/km
Vehicle Consumption124 Wh/km
CO2 Emissions0 g/km
Rated Fuel Equivalent1.7 l/100km
Vehicle Fuel Equivalent1.4 l/100km

NEDC Ratings

Range270 km
Rated Consumption150 Wh/km
Vehicle Consumption107 Wh/km
CO2 Emissions0 g/km
Rated Fuel Equivalent1.7 l/100km
Vehicle Fuel Equivalent1.2 l/100km

BMW Ofiicial Site:- https://www.bmw.com/


यह भी पढ़ें:

FAQs (Frequently Asked Questions)

Q. भारत मे वर्तमान कितने इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन मौजूद है?

Ans- भारत में फिलहाल 1000 से भी ज्यादा चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध है जो की 60 से अधिक शहरों में उपलब्ध है। ये सारी रिपोर्ट्स ईवी प्लगस के सीईओ व संस्थापक मनीष नारंग के अनुसार बताया गया है।

Q. क्या भारत में टेस्ला चार्जिंग स्टेशन है?

Ans: नही! फिलहाल टेस्ला के भारत में अपना कोई भी चार्जिंग स्टेशन उपलब्ध नहीं कराया है। हालांकि इसी खबर आ रही है की टेस्ला भारत में बहुत जल्दी चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का प्लान बना रहा है।

Conclusion (निष्कर्ष)

BMW Mini Copper SE भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक luxurious वाहनों के लिस्ट में शामिल हो जायेगा। इसके साथ ही ये इलेक्ट्रिक कार इंडिया में लक्ज़री इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट के उपभोक्ताओं के लिए सबसे सस्ता विकल्प होगा।

आशा करता हूँ आप सभी पाठकों को हमारा यह आर्टिकल BMW Mini Copper SE Price, Range in India 2022 | मिनी कूपर एसई इलेक्ट्रिक कार – Hindi काफी हद तक पसंद आया होगा। इसके माध्यम से हमने टॉपिक से जुड़ी सटीक जानकारी आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास किया है।

संकल्प करें, इलेक्ट्रिक चुनें

Rahul hails from Patna, Bihar, and is a highly driven individual with a background in Computer Science Engineering. He is a passionate blogger, known for his profound enthusiasm for automobiles, particularly electric vehicles (EVs). As the founder of the blog "Ecovahan," Rahul shares his knowledge and insights on the world of sustainable transportation and cutting-edge automotive technology. Contact [email protected]

Leave a Comment