Tata Tiago EV Bookings: भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक two-wheeler के साथ साथ इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड भी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में टू व्हीलर सबसे ज्यादा बेचने के मामले में ओला है और टाटा मोटर्स सबसे ज्यादा कारें बेचने वाली कंपनी बन चुकी हैं। टाटा को पास शानदार इलेक्ट्रिक कार मौजूद है। इनमें नेक्सन, टिगोर और टियागो का इलेक्ट्रिक वर्जन शामिल है। हाल ही में टाटा ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टाटा टियागो ईवी को मार्केट में उतारा था।
मिल चुकी है 20,000 से ज्यादा बुकिंग
आपको बता दें की इलेक्ट्रिक हैचबैक को शुरुआत में ही 20,000 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। इस कार की कीमत 8.49 लाख रुपये से शुरू होती है। रिपोर्ट्स की मानें तो कार की डिलिवरी जनवरी 2023 में स्टार्ट हो सकती है। आइए जानते हैं इस इलेक्ट्रिक कार के शानदार फीचर्स के बारे में…

Tata Tiago EV Price (कीमत)
टाटा के इलेक्ट्रिक कार्स के कुछ शानदार मॉडल की डिजाइन भी मिलेंगे।
- टाटा टियागो ईवी XE MR ₹ 849000
- टाटा टियागो ईवी XT MR ₹ 909000
- टाटा टियागो ईवी XT LR ₹ 999000
- टाटा टियागो ईवी XZ + LR ₹ 1079000
- टाटा टियागो ईवी XZ + Tech Lux LR ₹ 1129000
- टाटा टियागो ईवी XZ+ LR (7.2 kW चार्जर के साथ) ₹ 1129000
- टाटा टियागो ईवी XZ+ Tech Lux LR (7.2 kW चार्जर के साथ) ₹ 1179000
यह भी पढ़ें: 1 रुपये में वारंटी, फ्री चार्जिंग और आसान फाइनेंस के साथ मिल रहा ये E-Scooter
Tata Tiago EV बैटरी पैक, रेंज
टियागो ईवी में सबसे खासियत इसकी बैटरी पैक ही है। इसमें दो बैटरी पैक- 19.2kWh और 24kWh का ऑप्शन मिलता है. ये दोनों बैटरी पैक IP67 रेटेड और सर्टिफाइड है। कम्पनी का दावा है की इसकी बैटरी पैक को फुल चार्ज करने के बाद 315 किमी. तक की रेंज मिलती है। कंपनी बैटरी पैक और इलेक्ट्रिक मोटर पर 8 साल/1,60,000 किमी की वारंटी दे रही हैं।
Tata Tiago EV (चार्जिंग का समय)
अब बात चार्जिंग के लिए आएं इसमें 4 ऑप्शन दिया गया है। आप 7.2kW चार्जर के साथ इसे 3.6 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। जबकि 15A पोर्टेबल चार्जर से 8.7 घंटे का समय लगेगा।
यह भी पढ़ें: ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग कैसे करे | How To Book Ola Electric Scooter-Details
यह भी पढ़ें: