मात्र 15 मिनट में फुल चार्ज! ABB Terra 360 Modular World’s Fastest EV Charger

न्यू टेरा 360 मॉड्यूलर चार्जर क्या है- हिंदी में, ABB Terra 360 Modular World’s Fastest EV Charger, Specification, Price, Terra 360 Modular charger kya hai, ABB Terra 360 Modular charger Hindi, Terra 360 Features, details, Terra 360 Modular Charger Price in India

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें Join Now

Telegram चैनल ज्वाइन करें Join Now


Terra 360 Modular EV Charger: एबीबी (ASEA Brown Boveri) ने दरअसल एक ऐसा अद्भुत ईवी चार्जर लॉन्च किया है, जिसे देखने के और सुनने के बाद हर कोई हैरान हैं। जी हाँ, यह NewTerra 360 Modular Charger को दुनिया का सबसे फ़ास्ट चार्जर बताया गया है। यह मात्र 15 मिनट में आपके इलेक्ट्रिक कार को फुल चार्ज कर देगा। यह वाकई में कमाल की बात है।

लोगों ने अब डीज़ल, पेट्रोल की बढ़ती कीमत से परेशान होकर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ रुख किया है। और उनका यह फैसला काफी हद तक सही भी है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड लगातार बढ़ते ही जा रही है। ऐसे में गवर्नमेंट कि तरफ से भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रयासरत कदम उठाए जा रहे हैं।

इसके अलावा ईवी वाहनों के खरीद पर सब्सिडी भी सरकार दे रही है। इलेक्ट्रिक वाहन से लोगों के बजट पर फर्क तो पड़ेगा ही, इसके अलावा इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल उधोग पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काफी कारगर साबित होने वाला है। लोगों का रुझान इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ है, लेकिन अभी भी लोग ऐसे वाहन खरीदने से थोड़ा बहुत कतरा रहे हैं।

इसका सबसे प्रमुख कारण है ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी होना। ऐसे में लोगों को इलेक्ट्रिक व्हीकल को चार्ज करने में काफी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ रहा है और जब तक इस प्रॉब्लम को सुधारा नहीं जा सके तब तक लोगों के मन में यह हिचक रहेगा ही की इलेक्ट्रिक व्हीकल उन्हें चुनना चाहिए या नहीं।


ABB Terra 360 Modular Fastest EV charger, Specification, Prices in India – हिंदी में

New Terra 360 Modular Charger
New Terra 360 Modular Charger HIndi

हालांकि लोगों की इन सारी प्रॉब्लम को दूर करने के लिए कई ऑटोमोबाइल कंपनियां लगातार अपनी कोशिश जारी कर रखी है। ताकि लोगों को हो रही इस परेशानी को दूर किया जाए और जल्द से जल्द इसका समाधान भी निकाला जाए। इसलिए इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एबीबी (ASEA Brown Boveri) ने हाल ही में एक ऐसा अद्भुत ईवी चार्जर लॉन्च किया है, जिसके बारे में जानने और सुनने के बाद हर कोई ईवी वाहन ही खरीदना चाहेगा।

ASEA Brown Boveri ने एक न्यू टेरा 360 मॉड्यूलर चार्जर इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए लॉन्च किया है जो मात्र 15 मिनट में इलेक्ट्रिक व्हीकल को पूर्ण रूप से चार्ज कर देगा। तो आइए इस पोस्ट में हम जानते हैं NewTerra 360 Modular Charger क्या है?, New Terra 360 Modular Charger चार्जर के खास फीचर्स और उनके बारे में डिटेल जानकारी – हिंदी में

यह भी पढ़ें: How To Find EV Charging Station In India | इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन कैसे पता करें


ABB Terra 360 Modular Charger क्या है?

इस दुनिया का सबसे फास्ट चार्जर है। इसे ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने के लिए बनाया गया है। यह चार्जर बाजार में सबसे तेज चार्जिंग एक्सपीरियंस देता है। इसे न्यू टेरा 360 मॉड्यूलर चार्जर (Terra 360 modular charger) का नाम दिया जा चुका है। मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का यह दावा है कि यह फास्ट चार्जर आपकी इलेक्ट्रिक व्हीकल को मात्र 15 मिनट के अंदर फुल चार्ज कर देगा और आपको चार्जिंग प्रॉब्लम से पूर्ण रूप से छुटकारा  दिलाएगा।

आपको बता दें की यह अपने डायनेमिक पावर डिस्ट्रीब्यूशन की मदद से एक साथ में चार EV Vehicles को चार्ज कर सकता है। Terra 360 modular charger में अधिकतम आउटपुट 360kW का दिया गया है। यह चार्जर आपकी इलेक्ट्रिक कार को 15 मिनट में फुल चार्ज करने के लिए कारगर है।

यह Terra 360 modular charger इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट के लिए बिल्कुल गेम चेंजर साबित हो सकता है। वर्तमान में ऐसा कोई चार्जर नहीं हैं। टेस्ला द्वारा भी निर्मित सुपरचार्जर को 80% क्षमता तक चार्ज होने में लगभग 30 मिनट का समय लग ही जाता। यह तो उसका आधा समय में ही पूरा कर ले रहा है। इस टेक्नॉलॉजी के आने से पूरी इवि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री को काफी मदद मिल सकती है। आइए अब जानते हैं Terra 360 Modular Charger Features के बारे में हिंदी जानकारी।

न्यू टेरा 360 मॉड्यूलर चार्जर विशेषताएं (ABB Terra 360 Modular Charger Features)

इस फास्ट चार्जर की कई सारी विशेषताएं हैं जो नीचे लिस्ट की गई है।

  • इसे ABB (ASEA Brown Boveri) द्वारा लॉन्च किया गया है।
  • चार्जर मेंअधिकतम आउटपुट 360kW का दिया गया है
  • अभी फिलहाल North America, Latin America and Asia Pacific में उपलब्ध है
  • अपने डायनेमिक पावर डिस्ट्रीब्यूशन की मदद से एक साथ चार EV तक चार्ज कर सकता है।

यह भी पढ़ें: सिंथेटिक ई-ईंधन क्या है | What Is Synthetic E-Fuel In Hindi 2023


टेस्ला सुपरचार्जर को छोड़ा पीछे (Terra 360 Modular Charger beats Tesla Supercharger)

अब तक इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए सबसे फास्ट चार्जर टेस्ला द्वारा है बनाया गया था। टेस्ला सुपरचार्जर की मदद से आप अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल को 80% तक 30 मिनट में चार्ज कर सकता हैं। लेकिन न्यू टेरा 360 मॉड्यूलर चार्जर इलेक्ट्रिक कार को मात्र 15 मिनट में चार्ज करने का दावा कर रही है।

इसके अलावा इस नए चार्जर का अधिकतम आउटपुट 360kW दिया गया है। और यह 4 व्हीकल्स को एक साथ चार्ज करने में सक्षम हैं। ऐसा माना जा रहा है, ग्लोबल लॉन्च के बाद यह चार्जर भारत में दस्तक देगा।

Terra 360 Modular Charger उद्देश्य क्या है?

आपको बता दें कि यह चार्जर हमारी सारी जरूरतों को पूरा करता है इसके साथ ही यह हमारी इलेक्ट्रिक व्हीकल के चार्जिंग को स्मूथ बनाने में हमारी मदद करेगा। हाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एबीबी ई-मोबिलिटी डिवीजन के अध्यक्ष फ्रैंक म्यूहलॉन ने कहा, “दुनिया भर की सरकारें जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ईवी और चार्जिंग नेटवर्क को लेकर काम कर रही हैं। सबसे ज्यादा मांग ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की बढ़ावा देने की है। खास तौर पर ऐसे चार्जिंग स्टेशन विकसित करने की मांग है, जो फास्ट, सुविधाजनक और ओपरेट करने में आसान हो। Terra 360 चार्जिंग इन्ही सारी आवश्यकताओं को पूरा करता है।

ABB के कथनानुसार न्यू टेरा 360 चार्जर का इनोवेटिव लाइटिंग सिस्टम यह यूजर्स को EV की बैटरी चार्जिंग स्टेटस जानने में भी मदद करता है। इसमें लगे यह इनोवेटिव लाइटिंग सिस्टम EV को पूरी तरह से चार्ज होने में लगने वाले समय को दर्शाता है। यह भी पढ़ें: डीजल, पेट्रोल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहन में कैसे बदले

इसके अलावा दुनिया का सबसे स्पीड EV टेरा 360 मॉड्यूलर चार्जर बहुत ही कम जगह लेता है। इसे आप छोटे से जगह में भी लगा सकते हैं जैसे की छोटी पार्किंग प्लेस और ऑफिस कॉम्प्लेक्स या मॉल। इसे किसी भी कॉमर्शियल प्लेस में आसानी से लगाया जा सकता है। दरअसल ABB ट्रकों, जहाजों और रेलवे जैसे कॉमर्शियल व्हीकल के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल के बुनियादी ढांचे और चार्जिंग के लिए इलेक्ट्रिक सुविधा मुहैया कराने का काम करती है। 


भारत में जल्द मिलेगी सुविधा (Terra 360 Modular Charger launched in India)

अभी तो एबीबी कंपनी की तरफ से यह ट्रायल चल रहा था लेकिन बहुत जल्द ही कंपनी ने सुपरफास्ट मॉड्यूलर टेरा 360 चार्जर को अलग-अलग देशों में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी का यह दावा है कि इस फास्ट चार्जर को भारत तक पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। यह भी पढ़ें: EV Yatra Portal क्या है और कैसे करें डाउनलोड, क्या होंगे फायदे 

इस तकनीक को बहुत जल्द ही भारत में भी लाया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार एबीबी ने अब तक 80 से अधिक देशों में 14,000 से अधिक डीसी फास्ट चार्जर स्थापित किए हैं। आपको ये बता दें की 2020 में एबीबी ने बीवाईपीएल के लिए ईवी मोटर्स इंडिया के साथ सहयोग से दिल्ली में पहला सार्वजनिक डीसी फास्ट चार्जर भी स्थापित किया था।

भारतीय कंपनियों से किया करार – Terra 360 Modular Charger Agreements signed with Indian companies

दरअसल इलेक्ट्रिक व्हीकल की तरफ है लगातार बढ़ते रुझान को देखकर भारतीय कंपनियों ने भी इस नए टेरा 360 मॉडलर चार्जर के साथ कुछ एग्रीमेंट्स किया है। आपको बता दें की एबीबी ने चेन्नई, कोयंबटूर, लुधियाना, दिल्ली और नागपुर जैसे बड़े शहरों में हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट, रियल एस्टेट सेगमेंट और सार्वजनिक जगहों पर चार्जिंग स्टेशनों को चार्जिंग स्थापित करने के करार किया है।

चार्जिंग स्टेशनों के स्थापन के लिए ABB ने शहरों में मौजूद स्थानीय भागीदारों के साथ करार किया है। इसके अलावा स्विस टेक्नोलॉजी ग्रुप एबीबी लिमिटेड ने शेयर बाजार में भी अपने ई-मोबिलिटी डिवीजन को लिस्ट करने की योजना बनाई है। ऐसा माना जा रहा है की आईपीओ कारोबार का मूल्य लगभग 3 अरब अमेरिकी डॉलर हो सकता है। खैर जो भी हो हम बहुत जल्द ही भारत में भी इस फास्ट चार्जर को देख सकते हैं।


यह भी पढ़ें:


Frequently Asked Questions (FAQs)

Q1. एबीबी न्यू टेरा 360 मॉड्यूलर चार्जर क्या है?

Ans:- इस दुनिया का सबसे फास्ट चार्जर है। इसे ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को दुरुस्त करने के लिए बनाया गया है। यह चार्जर बाजार में सबसे तेज चार्जिंग एक्सपीरियंस देता है। मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का यह दावा है कि यह फास्ट चार्जर आपकी इलेक्ट्रिक व्हीकल को मात्र 15 मिनट के अंदर फुल चार्ज कर देगा और आपको चार्जिंग प्रॉब्लम से पूर्ण रूप से छुटकारा  दिलएगा।

Q2. एबीबी न्यू टेरा 360 मॉड्यूलर चार्जर कि विशेषताएं क्या-क्या है?

Ans:- यह हमारी इलेक्ट्रिक व्हीकल के चार्जिंग को स्मूथ बनाने में हमारी मदद करेगा। इसे ABB (ASEA Brown Boveri) द्वारा लॉन्च किया गया है।इलेक्ट्रिक व्हीकल को मात्र 15 मिनट के अंदर फुल चार्ज कर देगा, चार्जर मेंअधिकतम आउटपुट 360kW का दिया गया है, अपने डायनेमिक पावर डिस्ट्रीब्यूशन की मदद से एक साथ चार EV तक चार्ज कर सकता है।

Q3. एबीबी न्यू टेरा 360 मॉड्यूलर चार्जर भारत में कब लांच होगी?

Ans:- एबीबी कंपनी की तरफ से यह ट्रायल चल रहा था लेकिन बहुत जल्द ही कंपनी ने सुपरफास्ट मॉड्यूलर टेरा 360 चार्जर को अलग-अलग देशों में लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारतीय कंपनियों ने भी इस नए टेरा 360 मॉडलर चार्जर के साथ कुछ एग्रीमेंट्स किया है।

एबीबी ने चेन्नई, कोयंबटूर, लुधियाना, दिल्ली और नागपुर जैसे बड़े शहरों में हॉस्पिटैलिटी सेगमेंट, रियल एस्टेट सेगमेंट और सार्वजनिक जगहों पर चार्जिंग स्टेशनों को चार्जिंग स्थापित करने के करार किया है।


निष्कर्ष (Conclusion)

इस नए टेरा 360 मॉडलर चार्जर को भारत के आने से ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा लोगों का इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ जो रुझान कम हुआ है अब लोग इलेक्ट्रिक वाहन की तरफ ज्यादा आकर्षित होंगे। ABB Terra 360 Modular World’s Fastest EV charger इवी वाहन को चार्ज करने की समस्या को पूरी तरीके से खत्म कर देगा। अब हमें यह इंतजार करना होगा जब तक यह चार्जर भारतीय मार्केट में ना आ जाए। इसके आ जाने से इवी वाहन इंडस्ट्री में बहुत बड़ी क्रांति भी देखने को मिलेगी।

आशा करता हूँ आप सभी पाठकों को हमारा यह पोस्ट ABB Terra 360 Modular World’s Fastest EV charger | मात्र 15 मिनट में फुल चार्ज – जानें डिटेल्स काफी हद तक पसंद आया होगा। इसके माध्यम से हमने टॉपिक से जुड़ी सटीक जानकारी आप सभी तक पहुँचाने का प्रयास किया है।

यदि इस पोस्ट में किसी भी प्रकार का कोई त्रुटि हो तो आप हमसे संपर्क जरूर करें। इसके अलावा आप अपनी राय और सुझाव भी हमें कमेंट करके दे सकते हैं।

धन्यवाद:)

🔥  Whatsapp Group👉 यहाँ क्लिक करे
🔥 Telegram Group👉 यहाँ क्लिक करे
🔥Facebook Page👉 यहाँ क्लिक करे
🔥Instagram Account👉 यहाँ क्लिक करे
🔥Home Page 👉 यहाँ क्लिक करे

Rahul hails from Patna, Bihar, and is a highly driven individual with a background in Computer Science Engineering. He is a passionate blogger, known for his profound enthusiasm for automobiles, particularly electric vehicles (EVs). As the founder of the blog "Ecovahan," Rahul shares his knowledge and insights on the world of sustainable transportation and cutting-edge automotive technology. Contact [email protected]

Leave a Comment